उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में जनता और जनप्रतिनिधियों से सुनी समस्याएं

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। मुख्यमंत्री ने लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसेवा सरकार का मूल उद्देश्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसेवा ही राज्य सरकार का मूल उद्देश्य है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए उसका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। शासन और प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिक को उसकी समस्या का शीघ्र और संतोषजनक समाधान प्राप्त हो।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भेंट की 12 फीट लंबी राखी

कैंप कार्यालय में महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 12 फीट लंबी राखी भेंट की और उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, सुखदेव सिंह नामधारी, किसान सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, सतीश चंद्र भट्ट, रनदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button