
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने संसदीय क्षेत्र समेत समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सांस्कृतिक और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है रक्षाबंधन
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह, समर्पण और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक होने के साथ-साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है।
प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान
सांसद अजय भट्ट ने देश एवं प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में आपसी विश्वास और अपनत्व की भावना को बढ़ावा देने का संदेश देता है।
अजय भट्ट ने सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



