उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का किया स्वागत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचकर भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति का प्रदेश की ओर से स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रशिक्षु वन अधिकारियों से करेंगे संवाद

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। अपने दौरे के दौरान वे देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे।

LBSNAA के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए प्रदेश की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button