उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में बारिश का कहर: ऊधम सिंह नगर सहित कई जिलों में स्कूल बंद, कल रहेगी छुट्टी

देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर सहित कई जिलों में 19 से 23 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है. इसके लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है. बारिश के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की गई है. राजधानी देहरादून में कल कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं खुलेंगे. जिलाधिकारी ने इससे जुड़े आदेश कर दिये हैं. नैनीताल जिले में भी स्कूलों की कल छुट्टी रहेगी.

बारिश के अलर्ट को देखते हुये कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित की गई है. इन जिलों में देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, हरिद्वार शामिल है. इन जिलों में डीएम ने बारिश के अलर्ट और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुये स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button