उत्तराखंडराज्य

भाजपा ने पुलिस की कड़ी कार्रवाई को बताया आवश्यक और उचित

देहरादून, 1 अक्टूबर। राजधानी में सोशल मीडिया विवाद को लेकर बिगड़े माहौल पर भाजपा ने पुलिस की कड़ी कार्रवाई को आवश्यक और उचित बताया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि धामी सरकार में अराजक और माहौल खराब करने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

भट्ट ने कहा कि किसी को भी कट्टरपंथ फैलाने और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। जिस तरह धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश हुई, वह निंदनीय थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई कर स्थिति को संभाला और आरोपी को हिरासत में लिया। ऐसे में सभी को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था, न कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। धर्मांतरण विरोधी, दंगारोधी और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे कानून इसका प्रमाण हैं। राजधानी की ताज़ा घटना पर हुई कार्रवाई से भी यह स्पष्ट संदेश गया है कि देवभूमि की शांति और स्वरूप को बिगाड़ने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button