उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी की पहल से महिला को मिली सिलाई मशीन, स्वरोजगार का सपना होगा साकार

देहरादून। सहसपुर में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की त्वरित पहल से एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए उसी शाम सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई।

शिविर के दौरान स्थानीय निवासी श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वह जूट बैग निर्माण का कार्य शुरू कर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, लेकिन सिलाई मशीन उपलब्ध न होने के कारण वह अपना काम शुरू नहीं कर पा रही हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से उसी दिन शाम तक बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई।

सिलाई मशीन मिलने से अब बबली गुप्ता जूट बैग निर्माण के माध्यम से अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। इससे उनकी आजीविका मजबूत होगी और वह आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

महिला ने जताया सरकार का आभार

सिलाई मशीन मिलने पर बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से उनके स्वरोजगार के सपने को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button