उत्तराखंडराज्य

रुद्रप्रयाग में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

रुद्रप्रयाग। चंद्रनगर सेक्टर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और युवा साथियों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर (SIR), बूथ कमेटियों के गठन, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन को बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

गांव-गांव तक संगठन विस्तार का आह्वान

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना है। इस दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव भी लिए गए। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हरीश गुसाईं तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उखीमठ के अध्यक्ष विनोद राणा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से बूथ स्तर पर तैयारी शुरू करना आवश्यक है, ताकि पार्टी को अधिक मजबूती मिल सके।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

बैठक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर नेगी, प्रधान परमिला देवी, राजपाल भारती, लखपत नेगी, नरेंद्र कंडारी, धनपाल लाल, संतोष रावत, शूरवीर सिंह, जगदीश रावत, महेंद्र रावत, महिपाल नेगी, बलबीर सिंह खत्री, अनिकेत राणा, मदन सिंह, लीला देवी, हिमांशी देवी, नीलम देवी, महिला मंगल दल की किरण देवी, जसदेई देवी, प्रीति देवी, संतोषी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, मातृशक्ति और युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button