उत्तराखंडराज्य

सितारगंज में 17.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग और सत्यापन अभियान के दौरान स्मैक की तस्करी एवं बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी ग्राम नकुलिया, चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस को देखकर भागने का प्रयास, घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस टीम ग्राम नकुलिया क्षेत्र में मजदूरों के सत्यापन और गश्त अभियान पर थी। इसी दौरान सड़क किनारे एक पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठे कुलदीप सिंह के आसपास कुछ युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद कुछ युवक मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी भी मोटरसाइकिल मोड़कर अपने घर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे आंगन के बाहर पकड़ लिया।

तलाशी में स्मैक समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने 8,200 रुपये की नकदी भी बरामद की, जिसे पूछताछ में स्मैक की बिक्री से अर्जित किया जाना बताया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से निम्न सामान भी बरामद हुआ—

  • पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UK06BM5190
  • 03 मोबाइल फोन—Vivo, Samsung Galaxy और iPhone 13
  • 50 कागज के टुकड़े
  • 06 फ्यूल पेपर के टुकड़े
  • 15 पारदर्शी पन्नियां

NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक कैलाश देव (कस्बा इंचार्ज), हेड कांस्टेबल मतलूब खान, टीएस मरतोलिया तथा कांस्टेबल प्रेम कनवाल, अशोक बोरा और ज्योति शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button