उत्तर प्रदेशराज्य

मेरठ के खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कब तक होगा पूरा? सीएम योगी ने बता दी डेडलाइन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दोपहर मेरठ के सलावा स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 31 मई 2026 तक हर हाल में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए।

​​​​​​​खेलों में नई संस्कृति का हुआ विकास

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में खेलों को लेकर एक नई संस्कृति विकसित हुई है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल प्रतियोगिताओं ने खेलों को नई दिशा दी है।विज्ञापन

हर गांव और जिले में खेलों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में हर गांव में ग्रामीण खेल लीग, विधायक खेल प्रतियोगिता और हर जिले में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में बन रहा है।

मेरठ बना खेल विश्वविद्यालय का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ क्रांति की धरती है और यहीं से ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ को मजबूती मिली, इसी वजह से खेल विश्वविद्यालय के लिए मेरठ का चयन किया गया।

90 एकड़ से बढ़ाकर 100 एकड़ हुआ परिसर

खेल विश्वविद्यालय का निर्माण पहले 90 एकड़ में प्रस्तावित था, जिसे बढ़ाकर अब 100 एकड़ कर दिया गया है। पहले फेज में 230 करोड़ और दूसरे फेज में करीब 200 करोड़ रुपये के कार्य 31 मई तक पूरे किए जाएंगे।

अगस्त में शुरू होंगे पहले कोर्स

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगस्त में विश्वविद्यालय के पहले कोर्स शुरू हो चुके हैं और नए शैक्षणिक सत्र में यहीं पर नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यहां 12 नियमित खेलों के डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने का लक्ष्य देते हुए कहा कि यहां बेहतर फैकल्टी की तैनाती की जाए और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोच के रूप में नियुक्त किया जाए।

हर कमिश्नरी में बनेगा एक स्पोर्ट्स कॉलेज

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा और भविष्य में हर कमिश्नरी में एक-एक स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

निजी खेल एकेडमी को मिलेगा सहयोग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा लगातार पदक जीतने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निजी खेल एकेडमियों को भी सहयोग प्रदान करेगी।

सीएम योगी बोले-विकसित भारत की ओर मजबूत कदम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले समय में यह खेल विश्वविद्यालय खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button