फ़िल्मी जगतमनोरंजन

संडे को ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगा दी आग, धुआंधार छापे करोड़ों, 8 फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए धवस्त

‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के बाद फैंस को इसके दूसरे पार्ट यानी ‘द केरला स्टोरी 2’ का बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म के रिलीज का ऑडियंस को काफी उम्मीदें थीं। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ शुक्रवार यानी 27 फरवरी शाम तक थिएटर में पहुंची। विवादों के चलते इ फिल्म को वो हाइप नहीं मिल पाई है, जितनी इससे उम्मीद की गई थी। ऐसे में आज ‘द केरल स्टोरी 2’ के तीसरे दिन यानी रविवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

तीसरे दिन ‘द केरला स्टोरी 2’ पकड़ी रफ्तार

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को क्रिटिक्स के ही नहीं बल्कि ऑडियंस के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ‘द केरल स्टोरी 2’ ने जहां पहले दिन बेहद धीमी शुरुआत की थी। वहीं, तीसरे दिन इसने अपनी रफ्तार काफी तेजी की है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने ओपनिंग डे पर 0.75 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने 4.65 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब ‘द केरल स्टोरी 2’ के रविवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखने तक 3.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 8.95 करोड़ रुपये हो गई है।

‘द केरल स्‍टोरी 2’ कास्ट

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

‘द केरल स्टोरी’ का कमाल

वहीं अगर साल 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ की बात करें तो इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बालानी, सिद्धि इदनानी ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म को 15 से 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था और कमाई हुई थी 300 करोड़ से ज्यादा। विवादों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। हालांकि, फिल्म का दूसरा पार्ट वैसा कमाल करता नहीं दिख रहा है।

‘द केरल स्टोरी 2’ का इन फिल्मों से हुआ सामना

‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म का रिलीज के साथ ही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’, तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और सिद्धांत और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर सामना हुआ है। ऐसे में कमाई को लेकर इन फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button