राष्ट्रिय

जम्मू कश्मीर के बारामूला में उत्तराखंड का जवान हुआ शहीद

जम्मू कश्मीर। बारामूला में ड्यूटी के दौरान गोरखा रेजीमेंट के उत्तराखंड निवासी सैनिक की आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ के दौरान वह क्रॉस फायरिंग में शहीद हो गए।

कोटद्वार के लालपुर वार्ड निवासी 25 वर्षीय सैनिक सूरज की बारामूला में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से दुखद मौत हो गई। गोरखा रेजीमेंट में तैनात सूरज 2021 में भर्ती हुए थे और हाल ही में छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से उनका निधन हुआ। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

गोरखा रेजीमेंट में तैनात कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत लालपुर वार्ड निवासी 25 वर्षीय सैनिक सूरज की बारामूला में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। रेजिमेंट की ओर से घटना की सूचना सूरज के स्वजनों को दी गई। मौत की खबर सुनने के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लालपुर वार्ड के पार्षद नेत्र सिंह असवाल ने बताया कि शुक्रवार को सेना की ओर से सूरज के निधन की सूचना स्वजनों को दी गई। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान सूरज को गोली लगी, जिससे उसका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि सूरज पुत्र प्रेम सिंह वर्ष 2021 में गोरखा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।

बताया कि बीती दस सितंबर को वह छुट्टी काटने के बाद वापस ड्यूटी पर बारामूला पहुंचे थे। शुक्रवार को स्वजनों को उनके निधन का दु:खद समाचार मिला। अभी तक मिली जानकारी के आधार पर पार्षद ने बताया कि क्रास फायरिंग के दौरान सूरज को गोली लगी। उन्होंने बताया कि रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके आवास में पहुंचेगा। घटना की सूचना के बाद लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सैनिक के घर पर पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button