उत्तराखंडराज्य

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार में एनडीए के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा में बीजेपी प्रत्यासी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुचे ।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है ये सिर्फ ट्यूटर की राजनीति करते हैं । श्री धामी ने कहा कि जिस तरह से हमने उत्तराखंड में लव जिहाद धर्मांतरण अवैध मदरसा पर रोक लगा दिया है,वैसे ही बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी तो ये सब कानून लागू किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने छठ जैसे त्यौहार का मजाक उड़ाया वो सनातन विरोधी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button