उत्तराखंडराज्य

सरदार पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन

सितारगंज। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप चौक से अग्रसेन ट्रस्ट तक यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विद्यालयों के छात्रों ने भी भागीदारी की। भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने विचार रखे। यहां पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, एसडीएम रविंद्र जुवांठा, तहसीलदार हिमांशु जोशी, शिक्षाविद पलविंदर सिंह औलख, मुकेश सनवाल, अमित रस्तोगी, भोला जोशी, राकेश त्यागी, नवीन भट्ट, नरेश ठाकुर, पंकज गहतोड़ी, नितिन चौहान मौजूद रहे।

एसएसबी जवानों ने सरदार पटेल की 150 वीं जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर बल के जवानों और अधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लेते हुए यूनिटी रन का आयोजन किया।
शुक्रवार को कमांडेंट मनोहर लाल के नेतृत्व में 57वीं वाहिनी एसएसबी में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी परिसर से सिद्धगर्ब्यांग तक बाइक रैली तथा राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कमांडेंट मनोहर लाल ने कहा कि सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और अदम्य साहस ने देश को एकता को कायम रखने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए बलकर्मीयों को निष्ठा, अनुशासन और समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। यहां डॉ. बीबी सिंह, उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव, निरीक्षक विनोद मेघवाल, मुन्नी बाई, महिपाल सिंह, राजू कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, नरेन्द्र राम, विजेंद्र कुमार, सुमित बुधोरी, गौरी शंकर यादव, अमृतपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बलकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button