आध्यात्म

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 9 अप्रैल 2026 : आज वैशाख कृष्ण सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक है। फिर अष्टमी तिथि की शुरुआत होगी। ऐसे में आज ही मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत किया जाएगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से सभी दुख दूर होते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 9 April 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: कृष्ण सप्तमी
मास: वैशाख
दिन: गुरुवार
संवत्: 2083

तिथि: कृष्ण सप्तमी – रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक, फिर अष्टमी
योग: परिघ – सायं 05 बजकर 58 मिनट तक, फिर शिव
करण: विष्टि – प्रातः 08 बजकर 12 मिनट तक
करण: बव – रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 02 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 43 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: रात्रि 01 बजकर 28 मिनट (10 अप्रैल)
चंद्रास्त का समय: प्रातः 10 बजकर 38 मिनट पर

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: मीन राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: धनु राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक
गुलिकाल: प्रातः 09 बजकर 13 मिनट से प्रातः 10 बजकर 48 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 06 बजकर 02 मिनट से प्रातः 07 बजकर 38 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र: प्रातः 08 बजकर 48 मिनट से अगले दिन तक
स्थान: 13°20’ धनु राशि से 26°40’ धनु राशि तक
नक्षत्र स्वामी: शुक्रदेव
राशि स्वामी: बृहस्पतिदेव
देवता: आप: (जल के देवता)
प्रतीक: हाथी का दांत या पंखा
सामान्य विशेषताएं: आत्मविश्वासी, भाग्यशाली, लोकप्रिय, साहसी, बुद्धिमान, नेक दिल, उदार, वफादार दोस्त, विनम्र, संवेदनशील, ईमानदार, लंबे कद वाले, कभी-कभी अहंकारी, खर्चीले और दूसरों को सलाह देने वाले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button