अंतर्राष्ट्रीय

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर होते ही किम जोंग ने दाग दी मिसाइल, दक्षिण कोरिया में मचा हड़कंप

ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर की खबर के बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक चौंकाने वाला कदम उठा लिया है। खबर ये है कि किंम जोंग के देश उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से मिसाइलें दाग कर अपने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया में हड़कंप मचा दिया।

खबरों के अनुसार, उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। पिछले दो दिनों में यह उसका दूसरा मिसाइल परीक्षण था।

खबरों के अनुसार, दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ ने जानकारी दी कि ये मिसाइलें उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय इलाके वॉनसन से दागी गईं। प्रत्येक मिसाइल लगभग 240 किमी की दूरी तय करते हुए उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button