आध्यात्म

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 7 अप्रैल 2026 : आज वैशाख कृष्ण पंचमी तिथि, जानें सभी शुभ और अशुभ मुहूर्त की तारीख

आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर मंगलवार पड़ रहा है। सनातन धर्म में हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्त्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बजरंगबली की साधना करने से से जीवन में आने वाली सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

मंगलवार के दिन कई योग का निर्माण भी हो रहा है। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 7 April 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: कृष्ण पंचमी
मास: वैशाख
दिन: मंगलवार
संवत्: 2083

तिथि: कृष्ण पंचमी – सायं 04 बजकर 34 मिनट तक, फिर षष्ठी
योग: व्यतिपात – सायं 04 बजकर 17 मिनट तक, फिर वरियान
करण: तैतिल – सायं 04 बजकर 34 मिनट तक
करण: गरज – प्रातः 05 बजकर 48 मिनट (8 अप्रैल) तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 05 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 42 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: प्रातः 08 बजकर 56 मिनट पर

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: मीन राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: वृश्चिक राशि में स्थित हैं (प्रातः 05:54 बजे (8 अप्रैल) तक, फिर धनु)

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक
अमृत काल: रात्रि 08 बजकर 01 मिनट से रात्रि 09 बजकर 49 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से सायं 05 बजकर 08 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 09 बजकर 14 मिनट से प्रातः 10 बजकर 49 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
ज्येष्ठा नक्षत्र: प्रातः 05 बजकर 54 मिनट (8 अप्रैल) तक
स्थान: 16°40’ वृश्चिक राशि से 30°00’ वृश्चिक राशि तक
नक्षत्र स्वामी: बुधदेव
राशि स्वामी: मंगलदेव
देवता: इंद्र (देवताओं के राजा)
प्रतीक: कुंडल, छाता या ताबीज
सामान्य विशेषताएं: अत्यधिक महत्वाकांक्षी, बुद्धिमान, चतुर योजनाकार, साहसी, व्यावहारिक, तार्किक, दार्शनिक, हाजिरजवाब, स्वाभिमानी, संकट में माहिर, थोड़े गुस्सैल, कम मित्र वाले और लक्ष्य के प्रति कठोर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button