संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की रेस में करण जौहर समेत शामिल ये कंपनी

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीजेज में से एक है, जिसके लिए ना केवल दर्शक बल्कि इंडस्ट्रीवाले भी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी पहली दफा साथ में आ रही है। अगर बॉलीवुड की इनसाइड डिटेल्स की मानें तो लव एंड वॉर के लिए अभी से डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी रेस में लग चुकी हैं, जो बड़े-बड़े ऑफर्स दे रही हैं। बॉलीवुड सूत्र ने बताया है कि लव एंड वॉर के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 300 करोड़ का ऑफर संजय लीला भंसाली के पास जा चुका है, जिस पर अभी आखिरी फैसला लेना बाकी है।
Karan Johar जैसे बड़े निर्माता भी चाहते हैं Love And War के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स
अगर वैरायटी इंडिया की ताजा रिपोर्ट की मानें तो धर्मा प्रोडक्शन्स, जी स्टूडियो और पेन मरुधर जैसी कम्पनीज लव एंड वॉर के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए रेस में हैं। इन कम्पनीज ने लव एंड वॉर को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए 300 करोड़ का ऑफर दिया है, जिस पर मेकर्स विचार कर रहे हैं। लव एंड वॉर के लिए इतना बड़ा ऑफर आना चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि इस प्रोजेक्ट के साथ सभी बड़े नाम जुड़े हुए हैं। संजय ने जितने बड़े स्केल पर इसे शूट किया है, उसके बाद इससे अच्छी कमाई की उम्मीद लाजमी है।
5 महीने बाद रिलीज होगी Love And War
विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर लव एंड वॉर को रिलीज होने में अभी 5 महीने बाकी हैं। दर्शक से लेकर इडंस्ट्रीवालों के भीतर जिस तरह का उत्साह इस मूवी को लेकर नजर आ रहा है, उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि ये मूवी सिनेमाघरों में जरूर तहलका मचाएगी। सुनने में आ रहा है कि नेटफ्लिक्स ने लव एंड वॉर के पोस्ट थिएट्रिकल राइट्स 130 करोड़ में खरीदने का वादा किया है और इसके म्यूजिक राइट्स के लिए लगभग 70-80 करोड़ रुपये ऑफर हुए हैं। इस तरह से से मूवी रिलीज से पहले ही 200 करोड़ रुपये का कारोबार अपने नाम कर चुकी है।

