उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में इन महिलाओं को मिलेंगे लैपटॉप-मोबाइल! डिप्टी सीएम ने बैंकों को दिए निर्देश

यूपी में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बड़ा लक्ष्य तय किया है. उनका प्लान है राज्य में एक करोड़ ‘लखपति दीदी’ तैयार करना. इस योजना का मकसद है कि गांवों की महिलाएं खुद कमाकर आत्मनिर्भर बनें और परिवार की आय बढ़ाएं. इसके लिए सरकार ने साफ कहा है कि काम अब तेज रफ्तार से होना चाहिए और सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर भी असर दिखना जरूरी है.

बैंक लिंक पर योगी सरकार का खास फोकस

उपमुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि जिन महिला समूहों का अभी तक बैंकों से जुड़ाव (बैंक लिंकेज) नहीं हुआ है, उनके लिए ठोस रणनीति बनाई जाए. अधिकारियों से कहा गया है कि इस काम में देरी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए और जल्द से जल्द सभी समूहों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जाए. जिलों को भी इस बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश देने को कहा गया है, ताकि हर स्तर पर काम तेजी से आगे बढ़ सके और महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़ सकें.

युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश

मंगलवार को हुई बैठक में, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संस्थाएं अपने संसाधनों और मैनपावर का पूरा इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि काम ऐसा होना चाहिए जो साफ नजर आए और तय समय में लक्ष्य पूरा हो. साथ ही सीआरपी (कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) की संख्या बढ़ाने और बड़ी ग्राम सभाओं में एक से ज्यादा बीसी सखी बनाने पर भी जोर दिया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंच सके.

महिलाओं को बांटे जाएंगे लैपटॉप-मोबाइल

सरकार ने बीसी सखियों की भूमिका को और मजबूत करने पर भी जोर दिया है. उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बीसी सखियों को जन सुविधा केंद्रों के संचालन में आगे बढ़ाया जाए और उन्हें एलआईसी में बीमा सखी के रूप में भी काम करने के मौके दिए जाएं. साथ ही, जिन बैंकों के साथ समझौता हुआ है, उनके सीएसआर फंड से बीसी सखियों को लैपटॉप और मोबाइल जैसी जरूरी सुविधाएं दिलाने की कोशिश की जाए, ताकि वे अपने काम को और बेहतर तरीके से कर सकें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button