उत्तराखंडराज्य

जसपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत

जसपुर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के दौरे के दौरान जसपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में भाजपा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यकर्ताओं से संवाद और समस्याओं का समाधान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जसपुर नगर मंडल के भाजपा कार्यालय में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उनके साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति मिली है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का संदेश

कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और सरकार व संगठन मिलकर जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।

किसानों के हित में लिया गया कदम

कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने जसपुर विकासखण्ड में किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर राज्यमंत्री विनय रोहिला, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, विजेंद्र गहलोत, बलराम तोमर, सत्यपाल सिंह गौतम सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button