राष्ट्रिय

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 82 किलोमीटर की दूरी मात्र 55 मिनट में होगी पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. आज मेरठ वासियों का मेट्रो का सपना भी पूरा होने जा रहा है. पीएम मोदी नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन करने वाले हैं.

20 फरवरी को नमो भारत ट्रेन का सराय काले खां से मेरठ बेगमपुल तक नॉन-स्टॉप ट्रायल किया गया था. इस दौरान मेरठ बेगमपुल स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेरठ मेट्रो का भी ट्रायल किया गया था. अब 22 फरवरी से इसका संचालन शुरू होने जा रहा है.

ट्रायल पूरा होने के बाद 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ साउथ नमो भारत मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया था. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी नमो भारत मेट्रो स्टेशन का जायजा लेने पहुंची थीं.

दिल्ली वालों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत!

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने नमो भारत मेट्रो स्टेशन के पूरा होने पर खुशी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था, ‘लाखों लोग रोजाना दिल्ली और मेरठ के रूट पर सफर करते हैं, इससे लोगों को बहुत फायदा मिलेगा. हजारों गाड़ियां इस रूट पर चलती हैं. हमें खुशी है इससे सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा. कार्बन एनीमेशन कम होगा और प्रदूषण से बहुत बड़ी राहत मिलेगी.’

रेखा गुप्ता ने दावा किया था कि दिल्ली वालों को प्रदूषण फ्री ट्रांसपोर्ट मिला है. इससे दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक कंजेशन और प्रदूषण से लोगों को राहत मिलेगी.

न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चलेगी नमो भारत

नमो भारत ट्रेन फिलहाल न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक चलेगी. न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक का 5 किलोमीटर हिस्सा बन चुका है. जबकि मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक का स्ट्रक्चर भी बनकर तैयार है. पीएम मोदी आज इन दोनों खंडों का भी उद्घाटन करेंगे.

सराय काले खां होगा सबसे बड़ा स्टेशन 

नमो भारत ट्रेन के जरिए दिल्ली के सराय काले खान से मेरठ (मोदीपुरम) की 82 किलोमीटर की दूरी महज 55 मिनट में पूरी होगी. सराय काले खां इस परियोजना का सबसे बड़ा स्टेशन है, जहां पर तीन लाइन है. इस स्टेशन की ऊंचाई करीब 22 मीटर बताई जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button