उत्तराखंडराज्य

उत्तरकाशी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री धामी के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में उनके नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ प्रदेश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ रुद्राभिषेक और हवन

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मां शक्ति का पाठ तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए विशेष प्रार्थना की।

विकास कार्यों और नीतिगत निर्णयों की सराहना

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने पिछले पांच वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त नकलरोधी कानून, भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, निवेश को बढ़ावा, आधारभूत संरचना के विस्तार, मातृशक्ति के सशक्तिकरण और सीमांत क्षेत्रों के विकास जैसे निर्णयों को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया।

विकसित उत्तराखंड के संकल्प को दोहराया

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।

जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button