उत्तराखंडराज्य

चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी

चम्पावत। बाल विकास विभाग चम्पावत ने विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। आंगनबाड़ी केंद्र गल्लागांव की कार्यकर्ती मीना बोहरा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बृजवाल ने बताया कि 14 मई को अपराह्न 12 बजे संबंधित कार्यकर्ती को जिलाधिकारी कार्यालय में पाया गया, जबकि उन्हें अपने केंद्र पर उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं का संचालन करना था। बिना अनुमति केंद्र से अनुपस्थित रहना और पूर्व में चेतावनी के बावजूद कार्यशैली में सुधार न होना गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है।

विभाग के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाएं जमीनी स्तर पर बच्चों और महिलाओं के पोषण व विकास से जुड़ी होती हैं, ऐसे में इस प्रकार की लापरवाही से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर नकारात्मक असर पड़ता है।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो शासनादेशों के तहत संबंधित कार्यकर्ती के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button