उत्तराखंडराज्य

लालकुआं से प्रयागराज के लिए माघ मेला विशेष रेलगाड़ी का संचालन

प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 00502 लालकुआं–झूसी माघ मेला विशेष गाड़ी का संचालन 30 दिसंबर से किया जाएगा, जिससे मेला में आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।

रेलवे पीआरओ ने दी गाड़ी संचालन की जानकारी
इस संबंध में इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 00502 लालकुआं–झूसी विशेष रेलगाड़ी लालकुआं से दोपहर 15:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, बेल्थरा रोड, मऊ, औड़ीहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, माधोसिंह एवं ज्ञानपुर रोड होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव का विवरण
विशेष गाड़ी भोजीपुरा से 16:50 बजे, पीलीभीत से 17:35 बजे, पूरनपुर से 18:20 बजे, मैलानी से 19:20 बजे, लखीमपुर से 20:10 बजे, सीतापुर से 21:00 बजे, बुढ़वल से 22:25 बजे, गोण्डा से 23:45 बजे, बस्ती से 00:52 बजे, गोरखपुर से 02:40 बजे, देवरिया से 03:50 बजे, बेल्थरा रोड से 04:45 बजे, मऊ से 05:30 बजे, औड़ीहार से 06:30 बजे, वाराणसी सिटी से 07:25 बजे, वाराणसी जंक्शन से 07:45 बजे, बनारस से 08:00 बजे, माधोसिंह से 08:40 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 08:57 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज 10:15 बजे पहुंचेगी।

पूरी तरह अनारक्षित कोचों की सुविधा
रेलवे प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस माघ मेला विशेष गाड़ी में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें साधारण द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के 14 कोच तथा 02 एसएलआर कोच शामिल होंगे। इस गाड़ी के सभी कोच अनारक्षित होंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना आरक्षण के यात्रा कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button