फ़िल्मी जगतमनोरंजन

सामंथा रुथ प्रभु ने पहली बार शेयर की बेबी बंप की झलक, सिक्स पैक्स एब्स को लेकर जताया दुख

साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इस वक्त प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं. कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म की है, वो 39 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं. हालांकि, कुछ वक्त पहले ही उनकी फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ रिलीज हुई है, जिसे जनता का गजब का रिस्पॉन्स भी मिला है. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से अबतक 83.12 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, उनकी नई तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है. जी हां, एक्ट्रेस इस तस्वीर में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. साथ ही लिखा- ”माय सिक्स पैक, जब हमारी मुलाकात होगी, तब मिलेंगे.”

दरअसल समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ की डायरेक्टर ने ही पहले प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो अब एक छोटे से ब्रेक पर चली जाएंगी. हालांकि, फिल्म की डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म के गाने की शूटिंग के वक्त उन्हें एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के बारे में पता लगा था. समांथा की तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें मॉर्निंग सिकनेस हो रही थी. तो डायरेक्टर के पूछने पर एक्ट्रेस ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, वो पहले ही सभी एक्शन सीन्स को कंप्लीट कर चुकी थीं. इसके अलावा कुछ और भी वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनके चेहरे में प्रेग्नेंसी ग्लो एकदम साफ देखा जा रहा है.

कब हुई थी समांथा रुथ प्रभु की दूसरी शादी?

समांथा रुथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ 1 दिसंबर 2025 को दूसरी शादी की थी. एक निजी समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और यह शादी कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में लिंग भैरवी मंदिर में हुई थी. तलाक के चार साल बाद उन्होंने घर बसाया और अब वो जल्द ही मां भी बनने वाली हैं. दरअसल राज की पहली शादी श्यामली से हुई थी. दोनों 2022 में अलग हो गए थे और फिर सालों बाद समांथा के साथ रिश्ते में आए. खैर, जल्द दोनों के घर नन्हा मेहमान आने वाला है. हालांकि, समांथा ने अबतक बताया नहीं है कि कब से मैटरनिटी लीव पर चली जाएंगी और कब उनकी डिलीवरी होगी.

नागा से टूटी थी पहली शादी

दरअसल समांथा रुथ प्रभु की पहली शादी साउथ एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी. 2017 में लव मैरिज हुई और यह रिश्ता लंबा नहीं चल पाया. 2021 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया, पर इस टूटे रिश्ते ने एक्ट्रेस को भी काफी तोड़ दिया था. वो डिप्रेशन में चली गईं और मूव ऑन करने में काफी वक्त लग गया. जिसके बाद उनकी जिंदगी में राज ने एंट्री ली और दोनों अब खुशी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button