राष्ट्रिय

PM मोदी ने बता दिया भाजपा का रोडमैप, पश्चिम बंगाल में सबसे पहले क्या करेगी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद पार्टी मुख्यालय से देशभर की जनता को संबोधित करते हुए जनता-जनार्दन को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और उनका आभार जताया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बता दिया है कि बंगाल में चुनाव जीतने के बाद जैसे ही बीजेपी की सरकार का शपथ ग्रहण होगा तो बंगाल की सरकार का पहला फैसला क्या होगा, पीएम मोदी ने बता दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की महान जनता को किसी से डरने की जरूरत नहीं है, बम बदले की भावना से काम नहीं करेंगे. हम ये नहीं देखेंगे कि किसने बीजेपी को वोट दिया या नहीं दिया. हम पूरे बंगाल का समुचित विकास करेंगे.

बंगाल में क्या होगी बीजेपी का पहला फैसला?

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही दो चीजों पर फोकस किया जाएगा. पहला काम बंगाल की जनता को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए वो हेल्थ कवर दिया जाएगा, जिसे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते 11 सालों से रोक रखा था. केंद्र की आयुष्मान भारत यानी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लॉन्च किया जाएगा.

इसके साथ बीजेपी आक्रामक रूप से बंगाल से घुसपैठियों को भगाने का काम करेगी. पीएम मोदी ने कहा, ‘जिन लोगों ने भारत की जनता के हितों पर अवैध रूप से डाका डाल रखा था, ऐसी गलतियों को दोहराने नहीं दिया जाएगा. महिलाओं को सुरक्षा दी जाएगी. युवाओं को रोजगार मुहैया कराकर पलायन रोका जाएगा. इस तरह पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की भावी बीजेपी सरकार के कामकाज के शुरुआती दिनों का रोडमैप जनता के सामने रख दिया है.

गौरतलब है कि 2021 में जब टीएमसी सरकार ने जीत की हैट्रिक लगाई थी तो करीब दो महीनों तक टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी के कैंडिडेट्स और बीजेपी समर्थकों को भयानक हिंसा का शिकार बनाया था. पोलिंग एजेंट्स और बूथ वालों के घरों में आग लगा दी थी. बीजेपी कार्यकर्ताओं को घेर-घेरकर मारा गया था. यही वजह थी कि पश्चिम बर्द्धमान जिले में बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी का एक कार्यकर्ता भावुक हो गया. पश्चिम बर्द्धमान जिले की बारबानी सीट पर बीजेपी की जीत के बाद पार्टी का एक कार्यकर्ता भावुक हो गया और खुशी में फफक-फफक कर रोने लगा. उसने कहा कि टीएमसी के गुंडों से बहुत मार खाई है. आज उस गुंडाराज का अंत हो गया.

पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में आज की जीत को बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बलिदान की जीत बताया.

आज से बंगाल भयमुक्त: TMC

पीएम मोदी ने ये भरोसा भी दिलाया कि अब बंगाल में किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है. पीएम मोदी ने कहा, ‘डॉ. मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने जिस सशक्त और समृद्ध बंगाल का सपना देखा था, वो सपना कई दशकों से पूरा होने का इंतजार कर रहा था. आज 4 मई, 2026 को बंगाल की जनता ने हम बीजेपी कार्यकर्ताओं को वो अवसर दिया है. बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है. आज से बंगाल भयमुक्त होकर विकास के भरोसे से युक्त हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button