उत्तराखंडराज्य

पूर्णागिरि धाम में हेली सेवा की राह साफ, चूका में हेलीपैड निर्माण को मंजूरी

चम्पावत। पूर्णागिरि धाम में तीर्थयात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और तेज परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 165/2023 के अंतर्गत चूका क्षेत्र में प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण परियोजना को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। परियोजना के लिए ₹187.95 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।

चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में हेलीपैड निर्माण कार्य हेतु पहली किस्त के रूप में 60% अर्थात ₹112.77 लाख जारी करने की अनुमति प्रदान की गई है। स्वीकृति मिलने के साथ ही पूर्णागिरि धाम में हेली सेवा शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का यह कदम पूर्णागिरि यात्रा को सालभर संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम पर निर्भर रहने वाली यात्रा में अब सुरक्षित, सुगम और आधुनिक पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

हेलीपैड निर्माण से चूका तथा पूर्णागिरि घाटी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। यह सुविधा न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल बनाएगी, बल्कि पर्यटन को प्रोत्साहन, स्थानीय युवाओं को रोजगार, आपदा प्रबंधन में त्वरित प्रतिक्रिया, और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

परियोजना पूर्ण होने के बाद पूर्णागिरि धाम की यात्रा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, तेज, सहज और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button