फ़िल्मी जगतमनोरंजन

‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज, आयुष्मान खुराना संग थिरकीं तीन हसीनाएं

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना आज रिलीज किया गया है। फिल्म के तीनों मुख्य कलाकारों से सजा ‘रूप दी रानी’ गाना एक जोशीला डांस नंबर है। ये गाना शादियों और पार्टियों वाली फील देता है। गाने में तीनों कलाकारों का जबरदस्त डांस भी देखने को मिलता है।

गुरु रंधावा ने दी है आवाज

‘रूप दी रानी’ गाने को गुरु रंधावा और हीर ने गाया है। इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं और संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। पंजाबी गाने में आयुष्मान शेरवानी में नाचते हुए दिखाई देते हैं, जबकि सारा, वामिका और रकुल लहंगे में शादी के लिए तैयार होते हुए उनके साथ शामिल होती हैं। इस डांस नंबर को बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है।

15 मई को रिलीज होगी फिल्म

हाल ही में ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज किया गया था। इसमें आयुष्मान को प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आए, जिसकी जिंदगी तब उलट-पुलट हो जाती है, जब वह एक-दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं – वामिका, सारा और रकुल के बीच फंस जाता है।

जैसे-जैसे उलझन बढ़ती जाती है और एक बेतुकी कॉमेडी में तब्दील होती है। अभिनेता विजय राज एक पुलिसवाले के रूप में एंट्री करते हैं, जिससे मामला और भी पेचीदा हो जाता है। ‘पति पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button