उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया

देहरादून, 19 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तथा खेल विभाग द्वारा प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर (देहरादून) में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से सीधे संवाद कर उनके अनुभव, दिनचर्या और चुनौतियों की जानकारी ली और सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़ अभ्यास, खेल गतिविधियों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए सभी व्यवस्थाओं को उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय-समय पर अपडेट करने और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की मदद से युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें देश सेवा के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।

उन्होंने आगे कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर है और इससे प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर सचिव डॉ. आशीष चौहान सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button