
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जनपद में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण ट्रैकर अभियान योजना के अंतर्गत 16 से 20 दिसंबर 2025 तक विकास भवन के उधम सिंह नगर सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर ऐप का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के आदेशानुसार और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती व्योमा जैन के निर्देशन में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में शामिल विषय और लक्ष्य
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों की सही एंट्री, सेवाओं का ऑनलाइन रिकॉर्ड, डेटा अद्यतन और पोषण ट्रैकर ऐप के नवीन फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक पारूल शाह, संबंधित सुपरवाइजर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर (अजीत कुमार, शिवानी श्रीवास्तव, अंकित कुमार) ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पोषण सेवाओं को सुदृढ़ बनाना और डिजिटल माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बढ़ाना है।



