उत्तराखंडराज्य

पोषण कोई कार्यक्रम नही, बल्कि हर माँ और बच्चे के प्रति राष्ट्रीय जिम्मेदारी: सावित्री ठाकुर

देहरादून। हिमालयन कल्चरल सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का समापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि पोषण कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर माँ और बच्चे के प्रति राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया पोषण अभियान अब जन आंदोलन बन चुका है। इस बार पुरुषों और युवाओं की भागीदारी से यह और समावेशी बना है। उन्होंने कहा कि जब हर घर की थाली संतुलित होगी, तभी भारत सशक्त बनेगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 14 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को सेवाएँ मिल रही हैं। 13 लाख से अधिक कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन दिए गए हैं, जिससे पोषण ट्रैकर ऐप के जरिए निगरानी पारदर्शी हुई है।

महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पोषण ही भारत की वास्तविक ताकत है, जबकि गणेश जोशी ने कहा कि मिलेट्स भारत की पोषण आत्मनिर्भरता की रीढ़ हैं।

सावित्री ठाकुर ने पोषण चैंपियंस और मिशन शक्ति चैंपियंस को सम्मानित किया तथा मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 1.56 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से 5211 लाभार्थियों को ट्रांसफर की।

समारोह का समापन इस संकल्प
“हर थाली में पोषण, हर माँ का सम्मान — यही है सुपोषित भारत का अभियान।” के साथ हुआ।

समारोह में बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव राधिका झा व राज्य सचिव चंद्रेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के नींबूवाला स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित आठवें राष्ट्रीय पोषण माह समापन समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर शामिल हुई। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों को पोषण किट में महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button