उत्तराखंडराज्य

एआई इस सदी की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक है और भारत इसे सभी के लिए समान अवसरों के साथ उपलब्ध करा रहा है: जितिन प्रसाद

देहरादून। होटल रमाडा में उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। यह प्री-समिट कार्यक्रम इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का हिस्सा है, जो फरवरी 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होगा।

जितिन प्रसाद ने कहा कि एआई इस सदी की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक है और भारत इसे सभी के लिए समान अवसरों के साथ उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि एक डॉलर प्रति घंटे से भी कम कीमत में विश्वस्तरीय कंप्यूटिंग शक्ति उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अनुसंधान, नवाचार और सकारात्मक बदलाव संभव होंगे।

उत्तराखंड आईटी सचिव नितेश कुमार झा ने कहा कि राज्य केवल एआई का उपयोग नहीं, बल्कि इसका निर्माण कर रहा है। यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और पहला ड्रोन एप्लिकेशन सेंटर स्थापित किया गया है।

समिट में आईआईटी रुड़की, आईआईएम काशीपुर, यूपीईएस और एसटीपीआई देहरादून के विशेषज्ञों ने एआई आधारित नवाचार और सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की। कार्यक्रम ने भारत में जिम्मेदार, समावेशी और टिकाऊ एआई विकास के लिए दिशा तय की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button