उत्तर प्रदेशराज्य

अब काशी से खजुराहो तक दौड़ेगी वंदे भारत, वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी देंगे ये सौगात

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे। इस दौरान यात्रियों की सुविधा, समय बचाने और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ट्रेन की बड़ी सौगात देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी अपने काशी दौरे के दौरान 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे। इसमें एक वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात खास काशीवासियों के लिए होगी है। पीएम के कार्यक्रम में बनारस (पूर्व का मंडुवाडीह) स्टेशन पर शहर के लोगों को संबोधित करना भी प्रस्तावित है।

पीएम मोदी 7 नवंबर की शाम लगभग पांच बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर आएंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम समेत अन्य लोग पीएम मोदी की अगवानी करेंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से बरेका जाएंगे। वहीं 8 नवंबर को पीएम मोदी बनारस स्टेशन से देश को 4 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। इनमें एक विशेष ट्रेन वाराणसी से खजुराहो के बीच चलेगी, जो काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए एक बड़ा उपहार मानी जा रही है।

हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी इस ट्रेन को बनारस (पूर्व मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर से दिल्ली और एर्नाकुलम से बेंगलुरु जाने वाली अन्य स्थानों की 3 वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेनों के लोकार्पण के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी बनारस रेलवे स्टेशन पर लोगों से संवाद भी कर सकते हैं।

धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूती

बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस की सीधी कनेक्टिविटी से मौजूदा समय में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी। यह संपर्क न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूत करेगा। बल्कि श्रद्धालुओं और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक तेज, आधुनिक और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी देगी। ये ट्रेन पर्यटन उद्योग को भी नया आयाम देगी।

पीएम मोदी का अलग-अलग जगहों पर स्वागत होगा। बीजेपी कार्यकर्ता संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास, बरेका एफसीआई गोदाम, बरेका गेट के पास पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी वाराणसी में 3200 प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम में शहर के शिक्षाविद, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता और अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button