व्यापार

दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस का नेट प्रोफिट बढ़ा

टेक्नोलॉजी सर्विसेज की दिग्गज कंपनी इंफोसिस लिमिटेड (Infosys Ltd) ने गुरुवार, 16 अक्टूबर को सितंबर तिमाही (Q2FY26) के वित्तीय नतीजों का ऐलान किया। यह Nifty 50 में शामिल IT कंपनियों में आखिरी है, जिसने अपने तिमाही जारी कर दिए हैं।

Infosys Ltd ने जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13.2% बढ़कर ₹7,364 करोड़ दर्ज किया। इस वृद्धि का कारण मजबूत मार्जिन, स्थिर कैश जेनरेशन और डील मोमेंटम रहा। कंपनी ने ₹23 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया, जो पिछले साल की तुलना में 9.5% अधिक है।

इंफोसिस ने कंसटेंट करेंसी में 2.2% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की, जो अनुमानित 1.8% से ज्यादा है। रुपये में रेवेन्यू ₹44,490 करोड़ रहा, जो पिछले तिमाही के ₹42,279 करोड़ और CNBC-TV18 के अनुमान ₹44,142 करोड़ से ऊपर है।

EBIT और मार्जिन

इंफोसिस का EBIT ₹9,353 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही से 6.25% ज्यादा है। हालांकि, एनालिस्टों के अनुमान ₹9,385 करोड़ से थोड़ा कम है। EBIT मार्जिन 21% रहा। यह जून तिमाही के 20.8% से स्थिर है, लेकिन अनुमानित 21.3% से थोड़ा कम है।

आगे के लिए गाइडेंस

Infosys ने FY26 के लिए कंसटेंट करेंसी में रेवेन्यू ग्रोथ 2% से 3% रहने का अनुमान लगाया है, जो पहले के 1% से 3% के अनुमान से बेहतर है। EBIT मार्जिन का अनुमान 20% से 22% रखा गया है

Infosys का शेयर बायबैक

इंफोसिस ने ₹18,000 करोड़ का बायबैक मंजूर किया है। इसे टेंडर ऑफर रूट से ₹1,800 प्रति शेयर पर किया जाएगा। यह मौजूदा मार्केट प्राइस से 19% अधिक है। यह कंपनी का पांचवां और अब तक का सबसे बड़ा बायबैक होगा। इसमें 2.41% शेयर वापस खरीदे जाएंगे। बायबैक के ऐलान के बाद Infosys का शेयर 3.3% बढ़ा।

इंफोसिस पर एनालिस्टों की राय

सितंबर तिमाही के नतीजों से पहले 51 एनालिस्ट Infosys को कवर कर रहे थे। इनमें से 36 ने ‘Buy’, 13 ने ‘Hold’ और 2 ने ‘Sell’ रेटिंग दी थी।

तिमाही नतीजों से पहले गुरुवार को Infosys का शेयर 0.24% गिरकर ₹1,470.90 पर बंद हुआ। स्टॉक 6 महीने में 4.09% बढ़ा है। लेकिन, एक साल में 23.39% नीचे आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button