फ़िल्मी जगतमनोरंजन

‘नागिन 3’ फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति बनी मां, 38 की उम्र में पहले बच्चे को दिया जन्म

बधाई हो! मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बन गई हैं. उन्होंने एक नन्ही परी को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस संग मां बनने की गुड न्यूज शेयर की. फैंस और सेलेब्स सुरभि और उनके पति को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.

मां बनीं सुरभि ज्योति

सुरभि ज्योति ने 13 जून को बेटी को जन्म दिया. लेकिन उन्होंने एक दिन बाद यानी आज 14 जून को पोस्ट शेयर करके बेटी की मां बनने की खबर साझा की है. पोस्ट में एक फूल बना है, जिसके साथ लिखा है- Its a Girl. साथ ही बेटी के जन्म की तारीख 13 जून भी लिखी है. साथ ही लिखा है लव सुरभि और सुमित.

पोस्ट के साथ सुरभि ने कैप्शन में लिखा- हमारी बेटी आ गई है. हमारे दिल प्यार और ग्रेटिट्यूड से भरे हुए हैं.

सुरभि-सुमित को मिल रहीं बधाइयां

बेटी के जन्म को लेकर सुरभि की पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गई है. कमेंट सेक्शन में फैंस और सेलेब्स सुरभि और उनके पति को पेरेंट क्लब में शामिल होने पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. फैंस कपल की नन्ही परी पर भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. अब हर कोई कपल की लिटिल प्रिंसेस का दीदार करने के लिए बेताब है.

शादी के 2 साल बाद बनीं मां

सुरभि ज्योति की बात करें तो वो टीवी टाउन की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस हैं. सुरभि ने साल 2024 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग ग्रैंड वेडिंग की थी. शादी के 2 साल बाद कपल पेरेंट क्लब में शामिल हो गया है. बेटी का पेरेंट बनने पर सुरभि और सुमित की खुशी का ठिकाना नहीं है.

सुरभि प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान काफी एक्टिव रही हैं. उन्होंने हर एक पल को फैंस संग शेयर किया है. एक्ट्रेस के कई मैटरनिटी फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटी है. अब आखिर सुरभि एक प्यारी सी बेटी की मां बन गई हैं.

सुरभि और सुमित को पेरेंट बनने पर हमारी तरफ से भी ढेरों बधाइयां और नन्ही परी को खूब सारा प्यार!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button