उत्तराखंडराज्य

मंत्री गणेश जोशी 25-26 जनवरी को रुद्रपुर व पंतनगर में कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे

रुद्रपुर। माननीय मंत्री गणेश जोशी, जो उत्तराखंड में कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभाग के प्रभारी हैं, 25 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे एनेक्सी भवन, पंतनगर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।

वह 11:00 बजे बूथ संख्या 156, ग्राम बागवाला, रुद्रपुर में राजीव शुक्ला के निवास पर “मन की बात” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 12:10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, बागवाला पहुँचकर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

अपराह्न 03:00 बजे हल्द्वानी के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

26 जनवरी: 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह

मंत्री गणेश जोशी 26 जनवरी 2026, सोमवार को प्रातः 10:50 बजे एनेक्सी भवन, पंतनगर से प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड पहुँचकर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात 14:30 बजे पुलिस लाइन, रुद्रपुर से देहरादून के लिए कार द्वारा प्रस्थान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button