
रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दिवेश शासनी ने विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), ग्रामोत्थान (REAP), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, ग्रामीण स्वच्छता एवं रूरल वेस्ट मैनेजमेंट आदि की विस्तृत समीक्षा की।
ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण पर विशेष निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण के लिए जिला पंचायत अधिकारियों एवं अपर मुख्य अधिकारी से संपर्क कर रणनीतिक संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि:
-
कूड़ा अलग-अलग करके निस्तारित किया जाए
-
हाईवे से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष प्लान तैयार किया जाए
-
किसी भी स्थान पर कूड़ा जमा न होने पाए
-
कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन नियमित रूप से संचालित हों
प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा पर निर्देश
डिवेश शासनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सभी लाभार्थियों का समयबद्ध वेरिफिकेशन किया जाए ताकि कोई पात्र व्यक्ति आवासीय सुविधा से वंचित न रहे।
उन्होंने मनरेगा योजना में मानव दिवस बढ़ाने और अमृत सरोवरों पर आजीविका संबंधी गतिविधियों के संचालन के निर्देश भी दिए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रोथ सेंटर संचालन
मुख्य विकास अधिकारी ने NRLM के तहत जनपद में स्थापित ग्रोथ सेंटरों का समय पर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रीप परियोजना के सहयोग से सेंटर सुचारू रूप से संचालित हों।
इसके अलावा उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए उन्हें जागरूक करने तथा उनकी आय में वृद्धि करने पर जोर दिया।
इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर और DDUGKY
शासनी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (IFC) पर फोकस कर अधिक से अधिक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
DDUGKY योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी स्वयं सेन्टरों का निरीक्षण कर उनकी जांच करें।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में परियोजना निदेशक DRDA हिमांशु जोशी, DDO सुशील मोहन डोभाल, परियोजना अर्थशास्त्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला थीमेटिक एक्सपर्ट सौरभ सक्सेना, विपिन राणा, खंड विकास अधिकारी केके कांडपाल, कमल किशोर पांडे, शेखर जोशी, अतिया परवेज, असित आनंद, CR आर्य, संजय गांधी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



