
काशीपुर। सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, काशीपुर में ‘महिला स्वास्थ्य जन जागरूकता एवं निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अभियान के तहत छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। मेयर दीपक बाली ने कहा कि गीता पुष्कर धामी के नेतृत्व में यह अभियान बेटियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

गीता धामी ने संदेश भेजकर छात्राओं को किया प्रेरित
मेयर दीपक बाली ने बताया कि गीता पुष्कर धामी अपरिहार्य कारणों से स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं, लेकिन उन्होंने छात्राओं के नाम एक विशेष संदेश भेजा। कार्यक्रम के दौरान उनका यह संदेश पढ़कर सुनाया गया।
अपने संदेश में गीता धामी ने कहा:
“हमारा प्रयास है कि हमारी बेटियां मासिक धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बिना किसी झिझक के खुलकर बात कर सकें। उन्हें अपने स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी और आवश्यक संसाधन सहजता से उपलब्ध होने चाहिए। स्वस्थ, जागरूक और आत्मविश्वासी बेटियां ही सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं। इसी संकल्प के साथ यह अभियान उत्तराखंड के सभी जनपदों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।”
उन्होंने छात्राओं से मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और संकोच को दूर करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं के साथ-साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से:
-
आकांक्षा ठाकुर (जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा)
-
प्रियंका मिश्रा (जिला मंत्री, महिला मोर्चा)
-
कांति कला (प्रभारी प्रधानाचार्य)
-
नंदा प्रकाश
-
आभा पाठक
सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



