उत्तराखंडराज्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी से की मुलाकात; बेटे की शादी का सौंपा निमंत्रण पत्र

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री को अपने पुत्र के आगामी विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा।

परिवार संग पहुंचे महेंद्र भट्ट, पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद

मुलाकात के दौरान महेंद्र भट्ट के साथ उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे परिवार का आत्मीयता से स्वागत किया और आगामी मांगलिक कार्य के लिए अपना स्नेह एवं शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।

“प्रधानमंत्री से मुलाकात सदैव ऊर्जादायी”: महेंद्र भट्ट

प्रधानमंत्री से भेंट के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा:

“आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना सदैव अत्यंत ऊर्जादायी और प्रेरणादायक होता है। आज अपने पूरे परिवार के साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त होना हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का विषय है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button