फ़िल्मी जगतमनोरंजन

सिनेमाघरों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के 100 दिन पूरे, मेकर्स ने ‘हौसला ईंधन बदला’ के साथ मनाया जश्न

नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ जब से रिलीज हुई है तब से कोई ना कोई रिकॉर्ड या तो तोड़ रही है या बना रही है। अब हाल ही में फिल्म ने एक और अचीवमेंट हासिल किया है- स्पाई थ्रिलर ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिया है। आइए जानते हैं 100 दिनों में फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2: The Revenge) ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए हैं और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर ने दुनिया भर में 1,813.38 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जिससे यह हाल के समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है।

इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, फिल्म को सपोर्ट करने वाले जियो स्टूडियोज ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया। कैप्शन में लिखा था, ‘थिएटर में ‘हौसला ईंधन बदला’ की गूंज सुनाई दिए 100 दिन हो गए हैं’। इस अचीमेंट के साथ ही फिल्म भारत की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

ओटीटी पर आने के बावजूद थिएटर्स में फिल्म

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क अनुसार, इस सीक्वल ने सिनेमाघरों में चलने के दौरान दुनिया भर में 1,813.38 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अब ये ओटीटी पर भी उपलब्ध है लेकिन इसके बावजूद फिल्म थिएटर्स में डटी हुई है।

ओटीटी पर फिल्म पहले जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई और बाद में नेटफ्लिक्स पर। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आते ही फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंडिंग रही। पहली फिल्म का बिना सेंसर वाला वर्शन ‘धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा (भाग 1)’ भारत में 22 मई को रिलीज होने से पहले, 15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज हुआ।

सीक्वल का अनकट वर्शन, ‘रॉ एंड अनदेखा – द रिवेंज’, 4 जून को जियोहॉटस्टार पर आया और बाद में 19 जून को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुआ।

‘धुरंधर 2’ के बारे में

स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है वहीं संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button