उत्तराखंडराज्य

खटीमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद

खटीमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की कुल 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है।

चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक बरामद

10 अगस्त को चौकी झनकट, कोतवाली खटीमा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों को मोटरसाइकिल संख्या UP23AE1186 के साथ संरक्षण में लिया।

जांच करने पर मोटरसाइकिल चोरी की निकली। यह वाहन कोतवाली खटीमा में दर्ज मु0अ0सं0 224/2025, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पाया गया।

पूछताछ में सामने आया अन्य चोरी की बाइकों का राज

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों बालकों ने पूर्व में चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलों को ओकलैण्ड होटल से करीब 500 मीटर आगे स्थित आम की बगिया में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखने की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची। दोनों की निशानदेही पर झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई 7 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गईं। इस तरह पुलिस ने कुल 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

नंबर प्लेट हटाकर पहचान छिपाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, बरामद कई वाहनों की नंबर प्लेट हटाई या तोड़ी गई थी, जिससे उनकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में संबंधित वाहन स्वामियों और अन्य थानों से जानकारी जुटा रही है।

इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद मोटरसाइकिलों का संबंध वाहन चोरी की अन्य घटनाओं से है या नहीं।

बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण

  1. हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस — UP23AE1186
  2. हीरो स्प्लेंडर प्लस, ब्लैक — UK06AA5843
  3. हीरो स्प्लेंडर प्लस, ब्लैक — UK06U3045
  4. हीरो स्प्लेंडर प्लस, ब्लैक — UK06BE9724
  5. टीवीएस स्टार सिटी, ब्लैक-सिल्वर — UK06AR9017
  6. टीवीएस स्टार सिटी — UK06R2641
  7. मोटरसाइकिल — UK06BN-6698, चेसिस नंबर MBLHAW477SHJC8035
  8. Kawasaki K-TEC — बिना पंजीकरण संख्या, बिना चेसिस नंबर और बिना इंजन नंबर

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक के.सी. आर्या, उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल, उपनिरीक्षक/विवेचक भुवन चन्द्र गहतौड़ी, कांस्टेबल नवीन रजवार, देवेन्द्र सिंह तथा पीआरडी बीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button