उत्तर प्रदेशराज्य

अलीगढ़ में बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की आरोपी महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार

अलीगढ़ के बहुचर्चित अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. इस मामले में पुलिस ने महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडे को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. इस मामले में उनके पति अशोक पांडे पहले से ही जेल में बंद हैं. पूजा फरार चल रही थी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि अभिषेक गुप्ता की हत्या 3 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी.

क्या है पूरा मामला

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर 26 सितंबर की शाम को बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या में पूजा शकुन पांडे और उनके पति अशोक पांडे का नाम सामने आया था. पुलिस के अनुसार, दंपती पर हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज है. बताया जा रहा है कि अशोक पांडे ने दो शूटरों को सुपारी देकर हत्या कराई थी. दोनों शूटर और अशोक पांडे पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. पुलिस पूर्व में अशोक पांडेय के अलावा शूटर मो. फजल और आसिफ को जेल भेज चुकी है. हत्या के बाद से पूजा शकुन फरार चल रही थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ-साथ अदालत से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी प्राप्त कर लिया था.

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को अलीगढ़ लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी. इस गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि पुलिस को हत्या की साजिश से जुड़े और अहम सुराग मिल सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button