उत्तराखंडराज्य

किच्छा क्षेत्र की सड़क दुर्घटनाओं पर मजिस्ट्रीयल जांच शुरू, डीएम ने दिए विस्तृत जांच के आदेश

रूद्रपुर। जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने किच्छा क्षेत्र में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनके मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा को जांच अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी घटनाओं की गहराई से, निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाए तथा जांच आख्या शीघ्र प्रस्तुत की जाए।

कई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की जांच जारी

जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा गौरव पांडेय के अनुसार किच्छा क्षेत्र में वर्ष 2025 से 2026 के बीच हुई कई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की जांच की जा रही है। इनमें तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए कई हादसे शामिल हैं जिनमें कई लोगों की मौत हुई है और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रमुख दुर्घटनाओं का विवरण

05 नवम्बर 2025 को सिरौलीकला स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने कार द्वारा ऑटो में टक्कर मारने से अजीमुद्दीन (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए।
29 नवम्बर 2025 को लालपुर देवरिया के पास बस की टक्कर से अरबाज (22 वर्ष) की मृत्यु हो गई।
01 दिसम्बर 2025 को पुलभट्टा क्षेत्र में पिकअप वाहन की टक्कर से रंजीत सिंह (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए।
02 दिसम्बर 2025 को रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास रोडवेज बस की टक्कर में नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए।
07 जनवरी 2026 को खालसा ढाबे के सामने कार की टक्कर से ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें प्रेमपाल (39 वर्ष) की मृत्यु हो गई तथा दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
04 फरवरी 2026 को पुलभट्टा ओवरब्रिज के पास एम्बुलेंस और अन्य वाहन की टक्कर में ललिता देवी (34 वर्ष) की मृत्यु हो गई।

जनता से साक्ष्य और बयान देने की अपील

जांच अधिकारी गौरव पांडेय ने बताया कि इन सभी मामलों की जांच वर्तमान में गतिमान है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इन घटनाओं से संबंधित कोई जानकारी, साक्ष्य या दस्तावेज हो, तो वह 30 जून 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button