मां बनने के बाद Katrina Kaif की पहली तस्वीर आई सामने, न्यू बॉर्न बेबी संग ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में बेटे के पेरेटंस बने हैं. वहीं मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार इंस्टा पर पोस्ट शेयर की है. दरअसल कैटरीना ने पति और देवर संग क्रिसमस एंजॉय करते हुए तस्वीर शेयर की है और फैंस को भी फेस्टिवल की बधाई दी. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है.
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ ने अपनी पहली पोस्ट शेयर की है, और यह उनकी हमेशा की तरह क्रिसमस की पोस्ट है. बता दें कि कैटरीना कैफ, अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर करना पसंद करती हैं. वहीं ये क्रिसमस एक्ट्रेस के लिए बेहद खास है क्योंकि इस बार उन्होंने ये त्योहार पहली बार अपने बेटे के साथ सेलिब्रेट किया. वहीं एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वे अपने पति विक्की कौशल और देवर सनी कौशल के साथ अपने भाई सेबेस्टियन के साथ क्रिसमस एंजॉय करती दिख रही हैं. फोटो में सभी कैमरे के लिए स्माइल के साथ क्लिक कराते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में विक्की रेड कलर की क्रिसमस कैप लगाए हुए भी दिख रहे हैं.
वहीं इस फैमिली तस्वीर के साथ कैटरीना ने कैप्शन में फैंस को क्रिसमस की बधाई भी दी. उन्होंन लिखा, , “सभी को प्यार, खुशी और शांति मिले… मैरी क्रिसमस”
कैटरीना-विक्की परिवार संग बिता रहे टाइम
क्रिसमस सेल्फी कैटरीना की मां बनने के बाद इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट थी. 7 नवंबर को मां बनने के बाद से विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड की भागदौड़ से दूर अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण समय बिता रहे हैं. इन सबके बीच कैटरीना और विक्की ने हाल ही में अपनी शादी की चौथी सालगिरह भी मनाई थी. इस साल विक्की और कैटरीना ने ग्रैंड एनिवर्सरी नहीं मनाई. इसके बजाय, नींद की कमी से जूझ रहे नए माता-पिता ने घर पर ही अपने बेटे के साथ शांति से यह दिन मनाया. विक्की ने अपनी पत्नी के साथ एक रोमांटिक सेल्फी शेयर की थी और वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्हें विश करते हुए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा था.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की लव स्टोरी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्थान में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में 9 दिसंबर, 2021 को एक इंटीमेट लेकिन ग्रैंड वेडिंग की थी. नवंबर 2025 में, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयक की थी. कपल ने लिखा था, “हमारे जीवन का सुखद पल आ गया है. अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपने बेटे का वेलकम करते हैं. 7 नवंबर, 2025य” इस पोस्ट को 40 लाख से ज्यादा लाइक्स और प्यार मिला था.


