
रूद्रपुर। सचिव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में 15 नवंबर 2025 को प्रस्तावित भूकंप विषयक मॉक अभ्यास हेतु जनपद स्तरीय इस प्रणाली के समस्त अधिकारियों के साथ Coordination and Orientation program की वर्चुअल बैठक की गई।
बैठक में शासन द्वारा उत्तराखंड में भूकंप तथा भूकंप जनित आपदाओं के प्रबंधन हेतु राज्य स्तरीय मौक अभ्यास किस प्रकार व्यवस्था की जानी है इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। भूकंप का सामना करने के लिए जनपदों की तैयारी का परीक्षण होना, इस प्रणाली के तहत दायित्व का बोध, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय/सहभागिता और प्रतिक्रिया क्षमता को परखना, राहत शिविर का संचालन/राहत शिविरों में भोजन पानी स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था, अपर मुख्य कार्यकारी द्वारा भूकंप राहत एवं बचाव व्यवस्था प्रबंधन तंत्र क्रियावन हेतु घटकों के संबंध में बताया गया। जनपद के रेखीय विभाग एवं केंद्रीय एजेंसी का किस प्रकार योगदान रहेगा मॉक अभ्यास में चर्चा की गई। शासन द्वारा मॉक ड्रिल के परिदृश्य पर प्रकाश डाला की भूकंप के दौरान कैसी स्थिति हो सकती है। बहु मंजिला, आवासीय भवन ढह जाना, चिकित्सा भवन का आंशिक रूप से ढह जाना, मरीज़/स्टाफ का रेस्क्यू, विद्यालय पब्लिक कॉलेज क्षतिग्रस्त होना बच्चों का फंसना और रेस्क्यू ऑपरेशन, सरकारी कार्यालय/ कर्मचारियों की सुरक्षित निकासी, प्रमुख सड़कों पर बने पुल/फ्लाई ओवर का क्षतिग्रस्त होना, यातायात बाधित, मोबाइल नेटवर्क व संचार प्रणाली का ध्वस्त होना, घायलों को चिकित्सा शिवरो तक ले जाने के लिए एंबुलेंस का प्रबंध, स्कूल और सामुदायिक भवनों में स्थापित स्थाई राहत शिवरो का संचालन आदि।
अपर सचिव राज्य आपदा प्रबंधन आनंद स्वरूप द्वारा निर्देश दिए गए की शासन द्वारा जारी मॉक अभ्यास के परिदृश्य में से 5 साइड चिन्हित करते हुए 5 नवंबर 2025 तक समस्त जनपद विगत वर्षाे की आपदा को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण परिदृश्य एवं जीआईएस मेपिंग सहित प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही भू-देव ऐप अधिक से अधिक लोगों के मोबाइल फोन में डाउनलोड करवाने का लक्ष्य दिया गया। मॉक ड्रिल क्षेत्र का मूल्यांकन, संवेदनशील क्षेत्र में संसाधनों की पहले से तैनाती एवं पर्याप्त उपलब्धता, स्टेजिंग एरिया कंट्रोल रूम की स्थापना रिलीफ कैंप की स्थापना कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना पर विशेष ध्यान देना हेतु कहां गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी कोस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय, एसीएमओ डॉ0 हरेन्द्र मलिक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एनके सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया, जिला कमांडेंट होमगार्ड जुगल किशोर भट्ट व जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत आदि उपस्थित थे।



