उत्तराखंडराज्य

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

देहरादून। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड सरकार ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने नेपाल में प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद उत्तराखंड के नागरिकों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से संपर्क सुविधा उपलब्ध कराई है।

नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

प्राधिकरण के अनुसार, यदि उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी साझा करनी है, तो देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर:

  • 0135-2710334
  • 0135-2710335
  • 0135-2664314
  • 0135-2664315
  • 0135-2664316
  • 8218867005

टोल फ्री नंबर 1070 पर भी कर सकते हैं संपर्क

इसके अलावा नागरिक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 पर भी संपर्क कर सकते हैं। प्राधिकरण ने नेपाल में मौजूद उत्तराखंड के नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में वे इन हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।

प्राधिकरण का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों से संबंधित जानकारी जुटाना और जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button