उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक महेश सिंह जीना की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सल्ट क्षेत्र के विधायक महेश सिंह जीना ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक जीना ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद भेंट किए। इनमें स्थानीय सब्जियाँ, जैविक कृषि उत्पाद और पहाड़ में निर्मित प्राकृतिक खाद्य सामग्री शामिल थीं।

मुख्यमंत्री ने पहल की की सराहना

मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उत्पाद न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं, बल्कि ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों की आजीविका बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि औपचारिक भेंटों में उत्तराखंड के स्थानीय, पारंपरिक और जैविक उत्पादों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे न केवल स्थानीय उत्पादन और विपणन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पहाड़ी अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कारीगर, किसान और महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

सभी जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं से अपील

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, संस्थानों तथा सामाजिक और धार्मिक संगठनों से अपील की कि वे अपने कार्यक्रमों और औपचारिक मुलाकातों में पहाड़ी दालें, मंडुवा–झंगोरा, ऑर्गेनिक मसाले, हर्बल उत्पाद, हस्तशिल्प और हाथकरघा वस्त्र जैसे स्थानीय उत्पादों को अपनाएँ।

‘लोकल टू ग्लोबल’ मिशन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस तरह के प्रयास ‘लोकल टू ग्लोबल’ मिशन को मजबूत करेंगे और उत्तराखंड के उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button