अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के मिसिसिपी में अंधाधुंध गोलीबारी, पादरी और एक बच्ची समेत 6 की मौत

अमेरिका में एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मिसिसिपी के रहने वाले 24 साल के एक शख्स ने गुस्से में आकर ग्रामीण इलाके में 3 जगहों पर 6 लोगों की हत्या कर दी। इसमें उसके पिता, भाई, चाचा, 7 साल का चचेरा भाई, एक चर्च पादरी और पादरी का भाई शामिल हैं। गोलीबारी जैक्सन से लगभग 200 किमी उत्तर-पूर्व में खेतों, जंगलों और ज्यादातर सामान्य घरों वाले इलाके में हुई है।

​​​​​​​पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद सेडरब्लफ में एक पुलिस नाके पर आरोपी डैरिका एम मूर को गिरफ्तार किया गया है। मूर को शनिवार को वेस्ट पॉइंट की क्ले काउंटी जेल में हत्या के आरोपों में बिना जमानत के रखा गया था। सोमवार को जज के सामने उसकी पहली पेशी होने की उम्मीद है। क्ले काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी स्कॉट कोलम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो मौत की सजा की मांग करेंगे। मूर के लिए एक पब्लिक डिफेंडर नियुक्त किया जाएगा।

आरोपी से जारी है पूछताछ

क्ले काउंटी शेरिफ एडी स्कॉट ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सबूत और गवाह बताते हैं कि मूर ही एकमात्र शूटर था। उन्होंने कहा कि मूर से पूछताछ जारी है लेकिन फिलहाल यह नहीं पता कि उसे किस बात ने ऐसा करने के लिए उकसाया होगा। स्कॉट ने कहा, “कोई अपने ही परिवार पर क्यों हमला करेगा, ऐसी स्थिति में, कारण जो भी हो, हमें उम्मीद है कि हम इसका पता लगा लेंगे।”

क्या रहा पूरा घटनाक्रम

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि मूर ने सबसे पहले अपने पिता, 67 वर्षीय ग्लेन मूर, अपने भाई, 33 वर्षीय क्विंटन मूर और अपने चाचा, 55 वर्षीय विली एड गुइन्स को पश्चिमी क्ले काउंटी में घर पर मार डाला। शेरिफ ने कहा कि मूर ने फिर अपने भाई का ट्रक चुराया और कुछ मील दूर अपने चचेरे भाई के घर गया, जहां उसने जबरदस्ती अंदर घुसकर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। स्कॉट ने कहा कि मूर ने फिर एक 7 साल की लड़की के सिर पर बंदूक रखी, जिसकी पहचान बताने से उन्होंने इनकार कर दिया और उसे गोली मार दी।

चर्च के पादरी को मारी गोली

परिवार को लोगों को मारने के बाद मूर एक चर्च, द एपोस्टोलिक चर्च ऑफ द लॉर्ड जीसस, में गया। स्कॉट ने बताया कि वहां उसने एक घर में घुसकर पादरी और उसके भाई की हत्या कर दी और उनकी एक गाड़ी चुरा ली। स्कॉट ने बताया कि मूर परिवार के कुछ सदस्य उस चर्च में जाते हैं। स्कॉट ने बताया कि मूर को नाकेबंदी पर पकड़ा गया उसके पास से एक राइफल और एक हैंडगन थी। अधिकारी जांच कर रहे हैं कि मूर को बंदूक कहां से मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button