उत्तराखंडराज्य

चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में सुनी जनता की समस्याएं

चंपावत के टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में शनिवार को आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की माताओं, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पूर्णागिरि मेला समिति, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और अन्य नागरिकों से आत्मीय बातचीत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सीधे जनता से जनसमस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों से क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों और मांगों का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि जनता को समयबद्ध राहत मिल सके।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने टनकपुर अस्पताल के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अस्पताल न केवल टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले मरीजों के लिए भी अहम है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध डायलिसिस सुविधा का विस्तार किया जाएगा और जल्द ही एक और डायलिसिस मशीन स्थापित की जाएगी।

पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास पर ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन की बेहतर सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने टनकपुर को भविष्य में पर्यटन और वॉटर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प जताया। साथ ही इसे एक आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के प्रयास भी जारी हैं।

क्षेत्रीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया और हिमेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का संकल्प: आत्मनिर्भर और सुविधायुक्त टनकपुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य टनकपुर को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाना है। इसके लिए स्वास्थ्य, पर्यटन, धार्मिक और सामाजिक विकास के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button