खेलमनोरंजन

अंडर 19 वर्ल्ड कप: विहान मल्होत्रा ​​का शानदर शतक, सुपर सिक्स में भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से हराया

नई दिल्ली: बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर सिक्स मुकाबला मेजबान जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने यह मैच आसानी के साथ 204 रन से जीत लिया। उन्होंने मेजबानों को बड़े अंतर से हराया। अब तक भारत इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है। अब भारत का अंडर 19 वर्ल्ड कप में अगला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 1 फरवरी को होगा। आइये जानते हैं भारत और जिम्बाब्वे के मैच में क्या-क्या हुआ।

जिम्बाब्वे ने जीता था टॉस

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का निमंत्रण दिया था। भारत ने इसको दोनों हाथों से कबूल किया और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बना डाले। जिम्बाब्वे का गेंदबाजी करने का फैसला काफी गलत साबित हुआ। विहान मल्होत्रा ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 107 गेंद में 109 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके शामिल थे।

विहान मल्होत्रा के अलावा अभिज्ञान कुंडू (61) और वैभव सूर्यवंशी (52) ने फिफ्टी ठोकी। विहान को उनकी शतकीय पारी के लिए विहान की शतकीय पारी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। टटेंडा चिमुगोरो और ब्रैंडन सेनजेरे ने 3-3 विकेट लिए। 2-2 विकेट पनाशे मजाई और सिंबाराशे मुदजेंगेरेरे को मिले। इसके अलावा 1 विकेट जिम्बाब्वे के लिए ध्रुव पटेल ने लिए।

148 रन पर सिमटी जिम्बाब्वे की टीम

353 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 37.4 ओवर में सिर्फ 148 रन पर ही ऑल आउट हो गई। भारत के लिए 3-3 विकेट कप्तान आयुष म्हात्रे और उधव मोहन ने लिए। 2 विकेट आरएस एम्ब्रिश ने लिए। 1-1 विकेट हेनिल पटेल और खिलन पटेल ने लिए। जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक 62 रन लीरॉय चिवाउला ने बनाए। कियान ब्लिगनॉट ने 37 तो टटेंडा चिमुगोरो ने 29 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन के आकड़े तक नहीं पहुंच पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button