
रुद्रपुर में मंगलवार को उधम सिंह नगर कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में दिशा (DISHA) समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट करेंगे।
योजनाओं की प्रगति पर होगी समीक्षा
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए निरंतर निगरानी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अपराह्न 2:00 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।
अधिकारियों को दिए जाएंगे निर्देश
बैठक के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।



